Homeबॉलीवुडमिलिए उस शख्स से जिसने 'कोई मिल गया' में 'जादू' की भूमिका...

मिलिए उस शख्स से जिसने ‘कोई मिल गया’ में ‘जादू’ की भूमिका निभाई, जानिए उन्हें यह भूमिका क्यों मिली?

बचपन की यादों में शामिल 2003 में आयी फिल्म ‘कोई.. मिल गया’ आपने जरूर देखी होगी। ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की इस फिल्म में एक इंसान और एक एलियन के बीच दोस्ती की अद्भुत कहानी पेश की गई है। फिल्म कृष भी “कोई.. मिल गया” फिल्म का दूसरा पार्ट है। इस फिल्म ने खासतौर पर बच्चों की दुनिआ में जगह बनाई और वाहवाही बटोरी। अरबों दिल जीतने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन नहीं थे, बल्कि ‘जादू’ का किरदार था, जो एक घरेलू नाम बन गया और अधिकांश लोग आज भी उन्हें प्यार से याद करते हैं।

यह फिल्म अंततः हमारे जीवन का हिस्सा बन गई और हममें से अधिकांश लोगों ने इसे कई बार देखा होगा। इस फिल्म को पहली बार रिलीज हुए 18 साल हो चुके हैं। “कोई.. मिल गया” में प्रतिष्ठित चरित्र, ‘जादू’ ने दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऋतिक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म के लिए जादू का कॉस्ट्यूम ऑस्ट्रेलिया से बनवाया गया था। जेम्स कॉलनर नाम के आर्टिस्ट ने इसे डिजाइन किया था।


उनके चेहरे की विशेषताओं के बारे में काफी बहस हुई, जैसे कि आंखें किसी जानवर की या इंसान की आंखों से प्रेरित होनी चाहिए। राकेश रोशन की फिल्म “कोई.. मिल गया” के लिए एलियन को ‘जादू’ बनाने में एक साल से ज्यादा का समय लगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस ड्रेस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए थी और इस कास्टूम का वजन 15 किलो था।

चरित्र को बड़ी भूरी आँखों के साथ डिज़ाइन किया गया था और इसकी ऊंचाई 3 फीट थी।

तो चलिए अब जानते हैं उस एक्टर के बारे में जिसने “कोई.. मिल गया” फिल्म में जादू का रोल निभाया था।

इंद्रवदन वर्ष 1976 से फिल्मों में एक्टिव रहे। उनके खाते में हिंदी, गुजराती और मराठी समेत 30 से ज़्यादा फिल्में हैं। उन्होंने 2001 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द फेलोशिप ऑफ द रिंग’ में भी काम किया था। इसमें इंद्रवदन ने स्क्रीन पर एक किरदार का बॉडी डबल प्ले किया था। ‘बॉडी डबल’ मतलब किसी किरदार को ऐसे सीन में निभाना, जहां उसकी शक्ल नहीं दिखाई देती. इस तरह की चीज़ें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत प्रचलित है। कई बार खतरनाक स्टंट करने के लिए स्टार्स की कद-काठी के इंसान का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने 1986 में आयी फिल्म विधान में भी काम किया था जिसमे उनके साथ थे विजय अरोरा यानी की रामायण के मेघनाद। 1996 में Ganpati Bappa Morya(1996) में भी काम किया जिसमे उनके साथ थे श्रीकांत सोनी, अरविन्द त्रिवेदी यानी की रामायण के रावण और नलिन दवे यानी की रामायण के कुम्भकरण।

इसके अलावा इंद्रवदन टीवी पर भी काफी दिखाई देते थे। आखिरी बार उन्हें सब टीवी पर आने वाले बच्चों के शो ‘बालवीर’ में ‘डूबा डूबा’ नाम का किरदार निभाते देखा गया था।


उन्होंने अब तक छह भाषाओं में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। दुख की बात है कि 28 सितंबर 2014 को इंद्रवदन का निधन हो गया।


और अब फिल्म रिलीज के 18 साल बाद एलियन ‘जादू’ का किरदार निभाने वाले शख्स के चेहरे का खुलासा करने वाली तस्वीरें लोगों के सामने आई हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://www.rochakgyan.co.in/
Content writer/creator| Social media freak| Blogger.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments