Homeन्यूज़गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमित गोंड का निधन, चिकित्सा जगत में...

गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अमित गोंड का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

गिरिडीह: गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर अमित गोंड (Dr. Amit Gond) का निधन हो गया है। डॉ गोंड ने बुधवार (29 मई) को हैदराबाद में अंतिम सांस ली। हैदराबाद में वह इलाज कराने के लिए गए थे और अस्पताल में उनका निधन हो गया।

हैदराबाद में चल रहा था इलाज

डॉक्टर गोंड (Dr. Amit Gond) शहर के युवा और उभरते हुए जाने-माने चिकित्सक थे। वे पिछले कुछ दिनों से पैन्क्रिएटिटिस की बीमारी से ग्रसित थे। हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही आज डॉक्टर अमित गोंड का निधन हो गया।

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का कराया था निर्माण

बता दें कि डॉ. अमित गोंड (Dr. Amit Gond) ने गिरिडीह शहर में एक विशाल आधुनिक सुविधाओं वाले हॉस्पिटल का निर्माण कराया था। इस हॉस्पिटल का 1 जून को उद्घाटन होना था। अस्पताल के उद्घाटन से पहले ही डॉ. अमित गोंड (Dr. Amit Gond) का निधन हो गया।

डॉक्टर गोंड के निधन की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह जिले के लोगों और चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी डॉक्टर गोंड के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

12 साल के एक बच्चे के लिए मसीहा बने डॉ अमित गोंड

ये भी पढ़ें : हथकड़ी लगे हाथ से उठाई मां की अर्थी, देखने वाले भी रो पड़े

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments