Homeज्ञानमंसा मूसा: दुनिया का सबसे अमीर राजा, जिसकी दौलत का अंदाजा आज...

मंसा मूसा: दुनिया का सबसे अमीर राजा, जिसकी दौलत का अंदाजा आज तक नहीं लग सका

Story about Mansa Musa: इस दुनिया में कई राजा महाराजा रहे हैं, जिन्होंने समय समय पर शासन किया था और ढेर सारी धन संपत्ति के मालिक रहे थे। हालांकि बीतते वक्त के साथ राजा महाराजाओं का दौर खत्म हो गया, जिसकी एक बड़ी वजह युद्ध और धन संपत्ति का खत्म हो जाना था।

लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी राजा हुआ करता था, जिसकी धन संपत्ति का अंदाजा लगा पाना इतिहासकारों के लिए आज भी संभव नहीं है। उस राजा का नाम मंसा मूसा था, जिसे इतिहास का सबसे अमीर शासक माना जाता है।

आखिर कौन था मंसा मूसा (Mansa Musa)?

मंसा मूसा (Mansa Musa) का जन्म सन् 1280 में पश्चिमी अफ्रीका के राजघराने में हुआ था, उस दौरान देश में मंसा मूसा (Mansa Musa) के बड़े भाई मंसा अबू ब्रक का शासन हुआ करता था। हालांकि मंसा मूसा (Mansa Musa) जब बड़े हुए, तो उनके भाई एक लंबी यात्रा पर निकल गए और उन्होंने राजगद्दी की जिम्मेदारी मंसा मूसा (Mansa Musa) को सौंप दी थी।

इसके बाद मंसा मूसा (Mansa Musa) ने 14वीं शताब्दी तक पश्चिमी अफ्रीका में शासन किया था, इस दौरान उन्होंने इतनी धन संपत्ति इकट्ठा कर ली थी कि उन्होंने विश्व का सबसे अमीर राजा माना जाने लगा था। दरअसल मंसा मूसा (Mansa Musa) के राज्य में सोने के अनगिनत भंडार मौजूद थे और उस वक्त विश्व भर में गोल्ड की मांग काफी ज्यादा थी।

ऐसे में पश्चिमी अफ्रीका की गोल्ड खदानों से विश्व भर के ज्यादातर देशों को सोना भेजा जाता था, जिसकी वजह से मंसा मूसा (Mansa Musa) की कमाई और संपत्ति में दिन रात इजाफा होता चला गया। बताया जाता है कि उस दौर में अकेले पश्चिमी अफ्रीका में विश्व का आधा सोना मौजूद था, जिसका सीधा फायदा मंसा मूसा (Mansa Musa) को होता था।

northwestern

400 बिलियन डॉलर का मालिक था मंसा मूसा

मंसा मूसा (Mansa Musa) की संपत्ति को लेकर उस वक्त भी किसी को खास जानकारी नहीं थी, क्योंकि राजा के पास इतना धन था कि कोई भी उसका ठीक ठीक अंदाजा नहीं लगा सकता था। हालांकि मंसा मूसा (Mansa Musa) की मृत्यु के बाद इतिहासकारों ने उनकी धन संपत्ति का आकलन करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने पाया कि मंसा मूसा (Mansa Musa) अपने समय में 400 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक रहे होंगे।

Yahoo

कैसे कंगाल हो गया सबसे धनी राजा?

मंसा मूसा (Mansa Musa) के बाद संपत्ति की कोई कमी नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद भी दुनिया का सबसे अमीर राजा देखते ही देखते कंगाल हो गया था। दरअसल मंसा मूसा (Mansa Musa) एक नेक दिल शासक था, जो प्रजा के बीच धन संपत्ति बांटने में बिल्कुल भी कंजूसी नहीं करते थे।

ऐसे में जब मंसा मूसा (Mansa Musa) सन् 1324 में मक्का के लिए धार्मिक यात्रा पर निकले, तो उनके साथ पीठ पर सोना लादे हुए 500 घोड़े और 80 ऊंट शामिल थे। इतना ही नहीं मंसा मूसा (Mansa Musa) की इस यात्रा में 60 हजार से ज्यादा स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे, जिनके ऊपर राजा ने खूब धन संपत्ति लुटाई थी।

Yahoo

कहा जाता है कि मक्का की यात्रा के दौरान मंसा मूसा (Mansa Musa) ने ही सभी लोगों, घोड़े, ऊंट और अपने साथियों का खर्च उठाया था, जबकि वह जिस भी जगह पर रूकते थे वहां आम लोगों को धन संपत्ति बांटने लगते थे। ऐसे में मंसा मूसा (Mansa Musa) ने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को ढेर सारा सोना बांट दिया था, लेकिन उनकी यही दरियादिली उनके कंगाल होने की वजह बन गई।

gallerix

चरमरा गई थी देश की अर्थव्यवस्था

मंसा मूसा (Mansa Musa) ने मक्का की यात्रा के दौरान ढेरों सोना लूटा दिया था, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि पश्चिमी अफ्रीका में गोल्ड के भंडर खत्म होने लगे हैं। ऐसे में विश्व भर से गोल्ड की मांग कम होने लगी, जिसकी वजह से पश्चिमी अफ्रीका की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से डगमगा गई थी।

इसी बीच दुनिया के अन्य देशों में ही गोल्ड की खदानें मिलने लगी थी, जिसकी वजह से पश्चिमी अफ्रीका में सोने के दाम कम होने लगे। अब न कोई गोल्ड खरीदा था और न ही उसकी वजह से मंसा मूसा (Mansa Musa) की कमाई होती थी, जिसकी वजह से उनके देश में गरीबी और भुखमरी के हालात पैदा हो गए थे।
ये भी पढ़ें : जानिये, नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का क्या हुआ

देश के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे, जिन्हें काबू कर पाना मंसा मूसा के बस से बाहर था। ऐसे में 57 साल की उम्र में मंसा मूसा का निधन हो गया और उनके बेटे ने गद्दी संभाल ली, लेकिन लाख कोशिशें करने के बाद भी मंसा मूसा (Mansa Musa) का बेटा देश की स्थिति पहले जैसी नहीं कर पाए थे।

इसकी वजह से देश में महंगाई और भुखमरी बढ़ती चली गई, जिसके बाद आखिर में पश्चिमी अफ्रीका की सल्तन कई छोटे छोटे टुकड़ों में टूट कर बिखर गई। इस तरह पश्चिमी अफ्रीका के टूटने से कई नए देश अस्तित्व में आए और मंसा मूसा (Mansa Musa) का अस्तित्व सोने की खदानों में कहीं घुम होकर रह गया था।

Allafrica

ये भी पढ़ें : दुबई के लोग जीते हैं बेहद लग्जरी जिंदगी, इन 10 तस्वीरों में देखें आलीशान लाइफ स्टाइल

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments