Homeन्यूज़Chandra Grahan 2023: जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या...

Chandra Grahan 2023: जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें? कुछ महत्वपूर्ण …

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है।

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है और इस पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नजर होती है। इसे अशुभ घटना भी माना जाता है क्योंकि ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ता है। बल्कि कुछ लोगों को इसके अशुभ प्रभाव का भी सामना करना पड़ता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार को लगने जा रहा है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसके दुष्प्रभाव को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिर भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?

चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • मान्यता है कि चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना नहीं चाहिए।
  • इस समय कोई भी पूजा नहीं करनी चाहिए और मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए।
  • यह भी कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान सोने की भी अनुमति नहीं होती है। इस दौरान जितनी देर ग्रहण होता है उतनी भगवान के नाम का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और उन्हें चाकू या कैंची का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा, पेड़-पौधों को छूने से भी बचना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण के समय खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए।
  • चंद्रग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक भगवान के नाम का जप किया जाना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करनी चाहिए और पूरे घर में गंगाजल को छिड़कें।
  • इसके बाद अन्न दान करना एक अच्छा नियम है।

डिस्क्लेमर: यह सही है कि धार्मिक और सामाजिक आस्थाओं से जुड़ी जानकारी में अक्सर विश्वास रखा जाता है। हालांकि, यह भी जरूरी है कि हम सभी आस्थाओं और जानकारियों के लिए समझदारीपूर्वक दृष्टिकोण रखें और स्वयं से पूछें कि क्या यह हमारे लिए उचित है या नहीं। अगर आप इन विषयों की जानकारी लेना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें : दुनिया के 10 सुंदर मंदिर जो अपने शानदार वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया मे प्रसिद्ध है

Punam Kumari
Punam Kumari
लिखना प्रोफ़ेशन भी और हॉबी भी। इसलिए लिखकर ही लोगों के दिलों में बसना चाहती हूं। मुझे लिखना, घूमना-फिरना, फ़ोटोग्राफ़ी बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments