Homeबॉलीवुडसिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी से जुड़े 8 राज जो शायद आप नही...

सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी से जुड़े 8 राज जो शायद आप नही जानते होंगे

बिग बॉस सीजन 13 के विनर और टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। किसी ने नहीं सोचा था कि इंडस्ट्री का जगमगाता सितारा इस तरह बिना कुछ कहे या बताए दुनिया को अलविदा कह देगा।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का अहम कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जबकि उनकी उम्र महज 40 साल थी। सिद्धार्थ काफी फीट भी रहते थे और रेगुलर जिम जाते थे, ऐसे में उनकी मौत का कारण फैंस को हजम नहीं हो रहा है। 2 सितंबर 2021 की सुबह दुनिया को अचानक अलविदा कहकर जाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब सिर्फ यादों में जिंदा हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस, दोस्त और परिजन काफी निराश और शोक में हैं।

1. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अशोक शुक्ला एक सिविल इंजीनियर थे और मां ऋतू शुक्ला होम मेकर हैं। सिद्धार्थ के पिता का निधन उनके मॉडलिंग के दिनों में हो गया था। उनके पिता अशोक शुक्ला फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थे।


2.सिद्धार्थ की दो बड़ी बहनें हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से की थी और इंटीरियर डिजाइन में स्नातक की पढ़ाई की थी। सिद्धार्थ शुक्ला का कहना था कि वह बचपन में एथलेटिक हुआ करते थे। उन्होंने स्कूल में फुटबॉल और टेनिस भी खेला था।


3. उन्होंने मुंबई में फुटबॉल की अंडर 19 टीम में खेलकर इटालियन फुटबॉल क्लब एसी मिलान का सामना किया था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले सिद्धार्थ ने कुछ सालों तक बतौर इंटीरियर डिजाइनर काम किया था। 2004 में वह Gladrags Manhunt and Megamodel Contest के रनरअप रहे थे।


4. इसके बाद उन्हें सिंगर ईला अरुण के गाने रेशम का रुमाल के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। 2005 में उन्होंने World’s Best Model कांटेस्ट में हिस्सा लिया था। यह कांटेस्ट टर्की में हुआ। कांटेस्ट में 40 मॉडल्स को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला पहले भारतीय और एशियाई विजेता बने थे।


5. 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सीरियल बाबुल का आंगन छूटे ना में काम किया था। इसके बाद उन्हें जाने पहचाने से…ये अजनबी, लव यू जिंदगी, जब वी मेट जैसे शोज में देखा गया। हालांकि उन्हें पहचान सीरियल बालिका वधु से मिली थी। इसमें उन्होंने शिव का किरदार निभाया था।


6. बालिका वधु में अपने काम के लिए सिद्धार्थ शुक्ला को अवॉर्ड्स भी मिले थे। साथ ही वह दर्शकों के फेवरेट बन गए। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा 6 में हिस्सा लिया। साल 2014 में सिद्धार्थ ने फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें वह आलिया भट्ट के मंगेतर बने थे।


7. सिद्धार्थ शुक्ला ने और भी कई टीवी शोज में काम किया। सिद्धार्थ बिग बॉस सीजन 2013 के विजेता रहे हैं बिग बॉस में आने से पहले भी सिद्धार्थ काफी फेमस पर्सनालिटी थे। सिद्धार्थ का गेम और उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आया और वह शो के विजेता रहे। बिग बॉस में आने के बाद से सिद्धार्थ ने पूरे भारत में अपनी पहचान बना लिया। बिग बॉस 13 में शहनाज गिल संग उनके रोमांस के चर्चे भी खूब हुए और बाद में दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया। सिद्धार्थ ने इसके बाद बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया।


8. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने डिजिटल डेब्यू किया था। वह एकता कपूर के वेब शो ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में नजर आए थे। इस शो में उन्हें खूब पसंद किया गया। आखिरी में सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल के साथ बिग बॉस ओटीटी के मंच पर देखा गया था।

ये भी पढ़ें : सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टा पोस्ट हो रही वायरल, जानिए क्या है खास

Abhishek Kumar Verma
Abhishek Kumar Vermahttps://www.rochakgyan.co.in/
I share my random thoughts that I want to express. Reviews and suggestions are always welcome. Your feedback is valuable!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments