Homeबॉलीवुडसाल 2022 में होगा सुपरहिट फिल्मों का धमाका, मेकर्स ने किया रिलीज...

साल 2022 में होगा सुपरहिट फिल्मों का धमाका, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का ऐलान

2022 Bollywood Films Release Dates: कोरोना महामारी ने आम लोगों से रोजगार छीन कर अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है, जिसका असर भारतीय सिनेमा पर भी देखने को मिल रहा है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली कई फिल्में कोरोना की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज कर दी गई हैं, ताकि मेकर्स को ज्यादा नुकसान न झेलना पड़े।

लेकिन इस मुश्किल दौर में कुछ फिल्में अपना अस्तित्व बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जो ओटीटी के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो साल 2022 में रिलीज हो सकती हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी (GANGUBAI KATHIAWADI)

साल 2022 में सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम सबसे ऊपर है, जो पहले साल 2021 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज को रोक दिया था। संयज लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को 25 फरवरी 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जा चुका है, जबकि फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल निभा रही है, जो लंबे वक्त से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही थी।

gstatic

आरआरआर (RRR)

कोविड की वजह से सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों की रिलीज डेट नहीं टली है, बल्कि इसका असर साउथ सिनेमा पर भी देखने को मिला है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म RRR की रिलीज डेट भी कई बार टाली जा चुकी है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार है।

इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (N. T. Rama Rao Jr.), राम चरण (Ram Charan) समेत आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि फिल्म की कहानी बहुत ही यूनिक है। यह फिल्म पहले जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली थी, जिसे अब 25 मार्च 2022 को रिलीज करने का फैसला किया गया है।

Jagran

अटैक (ATTACK)

फिल्म अटैक पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है, जिसमें जॉन अब्राहम (John Abraham), जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) और राकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) मुख्या भूमिका में नजर आ रहे हैं। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोविड की वजह से अब अटैक 1 अप्रैल 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

filmibeat

जर्सी (JERSEY)

फिल्म कबीर सिंह के बाद लंबे समय तक ब्रेक लेने वाले एक्टर शाहिद कपूर अब फिल्म जर्सी में दिखाई देंगे, जो लंबे समय से रिलीज होने का इंतजार कर रही है। लेकिन अब मेकर्स ने जर्सी को 14 अप्रैल 2022 में रिलीज करने का फैसले किया है, जिसे गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है।

tv9hindi

भूल भुलैया 2 (BHOOL BHULAIYAA 2)

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया आज भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद है, ऐसे में फैंस इस फिल्म के सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 में अक्षय कुमार के साथ एक्टर कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में है, जिसे 20 मई 2022 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।

dnaindia

लाल सिंह चड्ढा (LAAL SINGH CHADDHA)

साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों में लाल सिंह चड्ढा का नाम भी शामिल है, जिसमें आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा को पहले 14 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा था, लेकिन अब यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर आएगी।

pinkvilla

रक्षा बंधन (RAKSHA BANDHAN)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षा बंधन को भी इसी साल रिलीज किया जाना है, जबकि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2021 में ही खत्म हो गई थी। रक्षा बंधन को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जिसमें भूमि पेडनेकर भी नजर आएगी। इस फिल्म को 11 अगस्त 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।

news18

तो ये हैं साल 2022 में रिलीज होने वाली 7 बड़ी फिल्में, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अगर आप भी लंबे वक्त से सिनेमा हॉल नहीं गए हैं, तो इन फिल्मों की रिलीज डेट को नोट कर लीजिये।

Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
सपनों और हक़ीक़त को शब्दों से बयां करती है 'क़लम'!
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments