Homeमनोरंजनकौन है हर्षिता श्रीवास्तव? जो राज कुंद्रा के साथ जुड़कर महज 100...

कौन है हर्षिता श्रीवास्तव? जो राज कुंद्रा के साथ जुड़कर महज 100 दिनों में बन गई करोड़पति…

राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप में अरविंद कुमार श्रीवास्तव नाम का एक व्यक्ति मौजूद है, हर्षिता उसी की पत्नी बताई जा रही है। हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि कंपनी की कमाई के करोड़ों रुपए इस अकाउंट में क्यों भेजे जा रहे थे और फिर यहां से कहां ट्रांसफर किए गए।

राज कुंद्रा केस में कानपुर निवासी हर्षिता श्रीवास्तव का नाम बार-बार सामने आ रहा है। हर्षिता के पति अरविंद श्रीवास्तव वह व्यक्ति हैं जो राज कुंद्रा  बनी फिल्में बांटते थे। मुंबई पुलिस  की जांच के बाद हर्षिता का बैंक अकाउंट सीज किया गया है जिसमें करीब ढाई करोड़ रुपये मौजूद हैं। जांच में पता चला है कि हर्षिता कोई नौकरी नहीं करती लेकिन राज कुंद्रा की कंपनी शुरू होने के 100 दिन के अंदर ही करोड़पति बन गई थी।

पुलिस की टीम हर्षिता के पति अरविंद श्रीवास्तव की भी तलाश कर रही है। अरविंद राज कुंद्रा की कंपनी की कमाई का एक हिस्सा अपनी पत्नी हर्षिता और पिता नर्वदा के खाते में ट्रांसफर कर रहे थे। खातों के विवरण से पता चला है कि महज 100 दिनों में हर्षिता करोड़पति बन गई थी। पहली बार कंपनी से अरविंद की पत्नी हर्षिता के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद अरविंद ने 100 दिन में 2.15 करोड़ रुपये इस खाते में ट्रांसफर किए। यह पैसा हर्षिता के वेतन के रूप में जमा किया जा रहा था।

राज कुंद्रा के व्हाट्स-एप ग्रुप से जुड़ा था अरविंद

अरविंद कुमार श्रीवास्तव राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। अरविंद अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में रकम भेजता था। मुंबई पुलिस ने अरविंद का खाता भी सीज कर दिया है। इसमें 1.81 करोड़ रुपए थे। सूत्रों के मुताबिक, राज कुंद्रा का बिजनेस 3 व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ही चलाता था। एचएस नाम के ग्रुप में राज कुंद्रा पैसों के लेनदेन के बारे में चर्चा करता था। बताया जा रहा है कि अरविंद श्रीवास्तव इसी ग्रुप से जुड़ा था।

अरविंद के खाते में भी करोड़ों रुपये हैं

पुलिस ने अरविंद के खाते को भी जब्त कर लिया है जिसमें 1.81 करोड़ रुपये मौजूद थे। अरविंद ऐप कंपनी से कमाए हुए पैसे अपने परिवार के खाते में क्यों भेज रहा था और यह पैसा कहां से आ रहे थे इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इन बैंक खातों का इस्तेमाल का*ला* धन, और सत्ते-बाजी में होने की आशंका जताई जा रही है। हर्षिता और नर्वदा श्रीवास्तव के खातों में राशि आने के कुछ दिनों बाद इस राशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था।

हर्षिता का खाता पंजाब नेशनल बैंक की बर्रा शाखा में है। ऍप कंपनी ने 10 मई 2019 को हर्षिता के खाते में 40 हजार रूपये ट्रांसफर किए। 19 सितंबर तक कंपनी ने 23 बार में 36.60 लाख रूपये भेजे। 1 जून 2020 को अरविंद ने वेतन के नाम पर अपनी पत्नी को 4.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद पिछले साल 22 अक्टूबर को अरविंद ने हर्षिता के खाते में 5100 रुपये की जांच राशि भेजी। फिर उसी दिन 5 लाख रूपये ट्रांसफर किए गए। अरविंद ने कुल 23 बार हर्षिता के खाते में 2 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांसफर किए। इसमें 17 नवंबर 2020 को सबसे छोटी राशि 5 लाख रूपये और सबसे बड़ी राशि 20 लाख रूपये है।

कुल 6.50 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन

मुंबई पुलिस के मुताबिक, अरविंद श्रीवास्तव के जरिए कुल 6.50 करोड़ रूपये का लेनदेन हुआ है। इसमें से करीब 3 करोड़ रूपये अपने घरवालों को भेजे। पत्नी हर्षिता और पिता के अकाउंट में भेजे गए रुपयों का लिंक तो मिल गया। वहीं, अन्य खातों में भेजी गई रकम की जांच पड़ताल की जा रही है।

वेतन के नाम पर हर्षिता के खाते में आए 21.60 लाख

साल 2020 में दो महीने के लिए ही राशि ऍप कंपनी की ओर से भेजी गई थी। इसके बाद पैसे भेजने के तरीके में बदलाव किया गया। मार्च, मई और जून में चार-चार लाख रुपये और जुलाई और अगस्त में 4.80 लाख रुपये वेतन के रूप में दोगुने हो गए। इस तरह 21.60 लाख रुपये सैलरी के रूप में मिलने की बात कही जा रही है, वहीं हर्षिता के परिवार का कहना है कि वह काम नहीं करती है।

अरविंद ने जनवरी और फरवरी 2021 में आठ बार अपनी पत्नी के खाते में कुल 95 लाख रुपये जमा किए है। इनमें से सात लाख एक जनवरी को, दो जनवरी को 15 लाख रुपये, पांच जनवरी को 10 लाख रुपये, एक फरवरी को 7 लाख रुपये, 13 लाख रुपये 8 फरवरी, 9 फरवरी को 15 लाख रुपये, 10 फरवरी को 13 लाख रुपये, 11 फरवरी को 15 लाख रुपये हुआ। इस खाते में फिलहाल दो करोड़ 36 लाख एक हजार 620 रुपये जमा हुए हैं।


राज कुंद्रा की इंडस्ट्री में अरविंद श्रीवास्तव प्रमुख साझेदार है। और उसकी कुल 90 फिल्मों का लेन-देन अरविंद के बीच हुआ। अरविंद फिल्मों को ओटीटी प्लेटफार्म पर डलवाता था।

Shaurya Pratap Singh
Shaurya Pratap Singhhttps://www.rochakgyan.co.in
Skilled in social media marketing, Advertising, Online Marketing, Blogger, and Blogging. Strong marketing professional.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments